न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बिरसा चौक के पास आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च में शामिल हुए. जानकारी के अनुसार, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है और मैट्रिक व इंटर परीक्षा के शुल्क में हाल ही में की गई बढ़ोतरी अस्वीकार्य हैं. साथ ही छात्रों ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा में PEN की अनिवार्यता को हटाने की भी मांग रखी.
यह भी पढ़े: रांची: किन्नर समाज के लोगों का प्रदर्शन, बाहर के किन्नरों को शहर से निकालने की मांग