न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में बीते कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी की सभी नदियों और डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है. वहीं रांची के नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है. नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. नदी का पानी नामकुम रेलवे क्रॉसिंग इलाके के पुल के ऊपर से बह रहा है.
पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन भी पूरी तरह से ठप हो गया है. लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है. महज 300 मीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को 4 किलोमीटर घूमना पड़ रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष