आदित्यपुर में फायरिंग

ब्राउन शुगर के वर्चस्व को लेकर आदित्यपुर में फायरिंग, युवक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए.

By : Dipali Kumari
ब्राउन शुगर के वर्चस्व को लेकर आदित्यपुर में फायरिंग, युवक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

न्यूज़11 भारत 
आदित्यपुर/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में कल शुक्रवार देर रात ब्राउन शुगर में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना में अब्दुल जफर नामक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तीन युवक मुस्लिम बस्ती निवासी कल्लू खान के घर में घुस गए और लूटपाट का प्रयास करने लगे. आरोप है कि बदमाशों ने घर की महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कल्लू खान के दोनों बेटे तथा मोहम्मद इमरान का भाई अब्दुल जफर मौके पर पहुंच गए और बदमाशों का विरोध किया.

खुद को घिरता देख एक आरोपी ने फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि गोली अब्दुल जफर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया. गोली चलने की आवाज सुनते ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए.
स्थानीय लोगों की भीड़ को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे. इस दौरान लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने भीड़ के कब्जे से आरोपी युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और उसे थाना ले गई. वहीं घायल अब्दुल जफर को उपचार के लिए टीएमएच भेजा गया.
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: दुमका: मसलिया में 10 सेकेंड के तूफान ने मचाई तबाही, एक की मौत; 4 घायल, 40 घरों की छतें उड़ीं
 

संबंधित सामग्री

छेड़खानी मामले में सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, इन स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

छेड़खानी मामले में सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, इन स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

बिहार में इन दिनों एक के बाद एक छेड़खानी के मामले को लेकर साइबर सोशल मीडिया सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। 

रांची: स्वर्णरेखा नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी; आवागमन ठप 

रांची: स्वर्णरेखा नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी; आवागमन ठप 

रांची के नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है. नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है.

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है. भारत को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है.

पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुटी

पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुटी

हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा के समीप शनिवार को उत्तर कोयल मुख्य नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें.