Palamu

पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुटी

हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा के समीप शनिवार को उत्तर कोयल मुख्य नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

By : Amisha Pathak
पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुटी

विकास /संतोष /न्यूज 11 भारत 

पलामू /डेस्क: हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा के समीप शनिवार को उत्तर कोयल मुख्य नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. उत्तर कोयल मुख्य नहर मोहम्मदगंज स्थित उत्तर कोयल नदी से निकलकर बिहार की ओर जाती है. नहर में शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आशंका है कि कोयल नदी में हुई किसी घटना के बाद पानी के बहाव के साथ शव उत्तर कोयल मुख्य नहर में पहुंचा होगा. हालांकि, शव के नहर में पहुंचने और व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर शव की पहचान कराने में जुटी है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

संबंधित सामग्री

छेड़खानी मामले में सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, इन स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

छेड़खानी मामले में सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, इन स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

बिहार में इन दिनों एक के बाद एक छेड़खानी के मामले को लेकर साइबर सोशल मीडिया सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। 

रांची: स्वर्णरेखा नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी; आवागमन ठप 

रांची: स्वर्णरेखा नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी; आवागमन ठप 

रांची के नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है. नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है.

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है. भारत को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है.

ब्राउन शुगर के वर्चस्व को लेकर आदित्यपुर में फायरिंग, युवक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

ब्राउन शुगर के वर्चस्व को लेकर आदित्यपुर में फायरिंग, युवक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए.

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें.