उत्तम विश्वकर्मा/ न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/ डेस्क: शुक्रवार को पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके विचारों और त्याग को याद किया गया.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान सहित शिक्षकगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राकेश कुमार, श्रीनिवास महथा, पूनम श्रीवास्तव, पवन पांडे, नागेश्वर प्रजापति, कार्तिक महतो, उपाध्यक्ष राघव मुंशी, रोहित कुमार, सृष्टि मुंशी के अलावा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं शामिल हुए.
इस मौके पर वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस, देशभक्ति और त्यागमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति के नारों और सम्मान के भाव से गूंज उठा.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड में सरस्वती पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूम धाम से सम्पन्न