अभिजीत तिवारी हत्याकांड

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अभिजीत तिवारी की हत्या कर दी थी. 

By : Ark Sahuliyar
अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अभिजीत तिवारी की हत्या कर दी थी. मामले में जेल में बंद आरोपी सनी मिंज को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. हत्याकांड की घटना 18 अप्रैल की है. 19 अप्रैल को टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के सिपाही पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया था. एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था. साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई थी और घटना को अंजाम देने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. 

पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक, टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के जोरार बधवा ग्राउंड पर विशाल, सन्नी और आकाश सुजय बेक, तीनों दोस्त शराब पी रहे थे. तभी मृतक अभिजीत तिवारी वहां पहुंचा. उसकी आरोपियों से दोस्ती थी. अभिजीत जबरन शराब मांगने लगा. लेकिन आरोपी आकाश ने शराब देने से मना कर दिया, तो मृतक ने शराब की बोतलें तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देने लगा. जिससे गुस्साए आरोपियों ने अभिजीत की गला दबाकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की गई और शव को सिपाही पुल के पास फेंक दिया था.  

यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

 कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी, दुनिया कर रही सलाम... बॉलीवुड हस्तियों ने तारीफ के बांधे पुल

 कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी, दुनिया कर रही सलाम... बॉलीवुड हस्तियों ने तारीफ के बांधे पुल

रवीना टंडन, कंगना रनौत, सोनम कपूर और अन्य लोगों ने Flydubai की उड़ान के दौरान हुई घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की जमकर तारीफ की

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं.

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

चाईबासा में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान, उत्पाद विभाग-पुलिस ने 6 भट्ठियां कीं ध्वस्त, 60 लीटर शराब जब्त

आसवन के लिए संचित 2400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ विनष्ट, आरोपी भट्ठी संचालकों पर विधिसम्मत कार्रवाई की तैयारी

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

Expo Utsav उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

झारखंड के राज्यपाल का युवाओं से आह्वान- अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया