एमडीएम का चावल कम मिलने पर शिक्षकों ने किया हंगामा,जिला परिषद सदस्य से की शिकायत के बाद बनी बात

By : News11 Bharat
एमडीएम का चावल कम मिलने पर शिक्षकों ने किया हंगामा,जिला परिषद सदस्य से की शिकायत के बाद बनी बात

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: डुमरी के डोर स्टेप डिलीवरी में स्कूलों को मिलने वाला एमडीएम का चावल कम वजन से दिया जा रहा था. जिसको लेकर स्कूल के शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया और इसकी शिकायत जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी से की. जिसके बाद जिला परिषद सदस्य में डोर स्टेप डिलीवरी पहुंचकर अधिकारियों से बात की है. जहां शिकायत को सही पाया गया. इसके बाद अधिकारियों ने तरह-तरह के बहाने बनाने लगे हालांकि बाद में प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी विकास कुमार और एजीएम सतीश मुर्मू ने आश्वासन दिया कि स्कूलों को दिया जाने वाला एमडीएम का चावल वजन कर दिया जाएगा. इसके बाद मामला शांत हुआ है.

शिक्षकों की शिकायत थी कि कम चावल मिलाने पर स्कूली बच्चों को एमडीएम का भोजन देने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वही कम वजन को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोडिंग अनलोडिंग में चावल कम हो जाता है. इसके कारण शिक्षकों को भी कम चावल दिया जा रहा था. हालांकि शिकायत के बाद इसकी समस्या को दूर कर लिया गया है. इस दौरान भाजपा नेता सुरेन्द्र साहु सहित स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पलामू में इनसानियत शर्मसार, हुसैनाबाद हड़ही नदी से नवजात का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.