बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 14 से 16 मार्च तक

By : Ark Sahuliyar
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 14 से 16 मार्च तक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
किसानों, कृषक महिलाओं एवं युवा उद्यमियों को उन्नत कृषि, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण, खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्द्धन तथा घरेलू एवं अन्य कुटीर उद्योगों से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 14 से 16 मार्च तक राज्य स्तरीय एग्रोटेक  किसान मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है.  मेला का केन्द्रीय विषय वस्तु ‘टिकाऊ कृषि हेतु जलवायु अनुकूल तकनीकी नवाचार’ है. 

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में मेला आयोजन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. पहले यह मेला 21 से 23 फरवरी तक निर्धारित था, किंतु स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा तथा उसमें बीएयू कर्मियों की संभावित ड्यूटी  के कारण तिथि में परिवर्तन करने का निर्णय किया गया.

height=513

मेला में लगभग 120 स्टाल लगाये जायेंगे जिनमें बीएयू के विभिन्न विभागों, संकायों, महाविद्यालयों, इकईयां, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के अलावा झारखण्ड में कार्यरत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शोध संस्थान, कृषि से संबंधित विभाग, बीज, कृषि यंत्र एवं उर्वरकों के निर्माता एवं बिक्रेता, बैंक एवं वित्तीय संस्थान तथा स्वयंसेवी संगठन अपनी तकनीक, सेवाएँ एवं उत्पाद प्रदर्शित करेंगे. 

इस अवसर पर फल, फूल, सब्जी, मसालों, सजावटी, औषधीय एवं सगंधीय पौधों से संबंधित उद्यान प्रदर्शनी, पशु-पक्षी प्रदर्शनी, कृषि यंत्र प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी, प्रायोगिक प्रक्षेत्रों का परिभ्रमण का भी आयोजन किया जाएगा. तीनों दिन किसानों के लिए कृषि तकनीकों से संबंधित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा. इस राज्यस्तरीय आयोजन में प्रान्त के विभिन्न जिलों के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें- रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.