बरनवाल समाज ने धूमधाम से मनाई अहिबरन जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने मोह लिया लोगों का मन

By : News11 Bharat
बरनवाल समाज ने धूमधाम से मनाई अहिबरन जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने मोह लिया लोगों का मन

रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
डुमरी/डेस्क:
बरनवाल युवक संघ इसरी बाजार के तत्वावधान में बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत रथ पर सुशोभित महाराजा अहिवरन जी महाराज के चित्र के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. जो बरनवाल सेवा सदन से निकल कर स्टेशन रोड एवं शिवाजी नगर हनुमान मंदिर से होते हुए वापस बरनवाल सेवा सदन पहुंच कर समारोह में तब्दील हो गयी. शोभायात्रा में बरनवाल समाज के बड़ी संख्या में पुरुष, महिला व बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. रास्ते में पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया. इस दौरान सभी महिला और पुरुषों ने जय श्री राम, महाराजा अहिवरन अमर रहे, बरनवाल समाज ज़िंदाबाद के नारा लगाते हुए चल रहे थे. अहिबरन जयंती पर समाज के लोगो द्वारा झांकी निकाली गई. झांकी में समाज के बच्चों ने भारत माता,महाराज अहिबरन,रानी लक्ष्मीबाई समेत अनेक देवी देवताओं की वेशभूषा में लोगो का मनमोह लिया. 

पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प 
मौके परबरनवाल युवक संघ के‌ अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि हमें एक सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए, जिसमें सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करें. हमें कुरीतियों को छोड़कर अच्छी नीति अपनानी होगी, तभी अच्छे समाज का निर्माण संभव है. संगठन में रहना हमारी प्राथमिकता है. हमें कुछ जानने व सीखने के लिए अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए. मौके पर बलवंत वरनवाल, पवन कुमार गुप्ता, विवेक कुमार बरनवाल, शशिकांत बरनवाल, विक्रम बरनवाल, धनंजय बरनवाल, अमन आर्य, आनंद प्रसाद बरनवाल, दीपक बरनवाल, विजय बरनवाल, सक्षम कश्यप, अंकित बरनवाल, रजत कुमार, शुभम नारायण, रमेश कुमार, निशांत बरनवाल, सुषमा बरनवाल, संगीता बरनवाल डॉ लक्खी गुप्त संजीतराज चेतानी सहित काफी संख्या में महिला युवा शामिल थे.

यह भी पढ़े: प्राथमिक विद्यालय सरदारपुर में चोरी, वरीय शिक्षिका ने की कार्रवाई की मांग
 

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह