न्यूज11 भारत
रजरप्पा/डेस्क: रजरप्पा थाना क्षेत्र के होन्हे कोची नाला में एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली. मृतक की पहचान चितरपुर रहमत नगर निवासी गुड्डू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक शाम पांच बजे घर से निकला था. अगले दिन उसकी लाश पास के ही कोची नाले से बरामद हुई है. नाले के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली. सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: छापेमारी से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम की ट्रेलर से भिड़ंत, एक जवान की मौत, तीन घायल