न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दो सौ रुपए के लिए जानलेवा हमला करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी मोहम्मद जहीद को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में हुए बरी कर दिया. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में आरोपी को बरी किया है. बता दें कि आरोपी के द्वारा यह कथित जानलेवा हमला 29 सितंबर, 2023 को किया गया था. प्राथमिकी के अनुसार हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकेंड स्ट्रीट, नियर पोस्ट ऑफिस निवासी साजिद अपने घर से 10 बजे दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में घर से निकला था. वह भट्ठी चौक पर काम के इंतजार में खड़ा था. तभी आरोपी मोहम्मद जाहिद उर्फ राज साजिद के साथ मारपीट कर पैकेट से दो सौ रुपए छीन कर भाग गया था. साजिद अपना पैसा मांगने के लिए पीछे दौड़कर पहुंचा और अपना पैसा मांगने लगा, जिसपर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. इसी हाथापाई में पास में रखे कुकर के ढक्कन से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची जिससे साजिद की जान बच सकी.
यह भी पढ़ें: रांची: दहेज हत्या मामले में पूरी हुई सुनवाई, 18 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला