न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः बैंकिंग की परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में जेल में बंद आरोपी मनीष कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. मामला धुर्वा हटिया थाना क्षेत्र के तुपुदाना परीक्षा केंद्र से जुड़ा है.
22 नवंबर 2025 को आईबीपीएस-आरआरबी की परीक्षा थी. तुपुदाना स्थित परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान संदेह के आधार पर दो अभ्यर्थियों की पहचान की गई थी. जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष कुमार अपने दोस्त सौरभ कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था.
याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय कैप्चर की गई तस्वीर सौरभ कुमार की फोटो से मेल नहीं खा रही थी. केस डायरी में उपलब्ध सामग्री के आधार पर अदालत ने माना कि आरोपी की भूमिका गंभीर है और जांच अभी जारी है. ऐसे में उसकी कस्टोडियल पूछताछ आवश्यक प्रतीत होती है. सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.
ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन से PVNL के CEO अशोक कुमार सहगल ने की शिष्टाचार भेंट
बैंकिंग की परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोपी मनीष कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.