रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार रीडर सुनील कुमार पासवान को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

By : Ark Sahuliyar
रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार रीडर सुनील कुमार पासवान को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हुए डीएसपी कार्यालय में तैनात रीडर सुनील कुमार पासवान को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. सुनील कुमार पासवान ने 30 अक्टूबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. सुनील कुमार पासवान को एसीबी ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी एक फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र कुमार का नाम एफआईआर से हटाने और मामले को कमजोर करने के एवज में ली गई थी. गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी जेल में बंद है. 

सुनील कुमार पासवान बिहार के लखीसराय जिला के लखना गांव का निवासी है. शिकायतकर्ता मिथुन कुमार के आवेदन पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. शिकायतकर्ता के बड़े भाई वनरक्षी जितेंद्र कुमार को दहेज प्रताड़ना केस में बचाने और केस को हल्का करने के एवज में आरोपी सुनील कुमार पासवान ने 40 हजार रुपए की मांग की थी. वनरक्षी जितेंद्र कुमार के खिलाफ चुटिया थाना में 5 मई 2025 को कांड संख्या 103/2025 के तहत दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज है. पीड़ित ने रिश्वत की राशि कम कराया और मामला 25 हजार में तय हुआ था.

ये भी पढ़ें- शराब घोटाला: आरोपी  राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 17 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.