चंदवा के चकला में बंद पड़े पावर प्लांट को मिलेगा नया जीवन, 3000 करोड़ निवेश से बदलेगी तस्वीर

By : News11 Bharat
चंदवा के चकला में बंद पड़े पावर प्लांट को मिलेगा नया जीवन, 3000 करोड़ निवेश से बदलेगी तस्वीर

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क:  बाना-चकला स्थित वर्षों से बंद पड़े अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट को एक बार फिर से चालू करने की कवायद तेज हो गई है. प्लांट का अधिग्रहण करने वाली रश्मि मेटेलिक ग्रुप ने पुनः संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
शनिवार को कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पी.सी. जोशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका इस प्लांट से पुराना जुड़ाव रहा है और अब रश्मि मेटेलिक ग्रुप के साथ मिलकर इसे दोबारा चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.

540 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य

कंपनी का लक्ष्य 270-270 मेगावाट की दो इकाइयों को चालू कर कुल 540 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू करना है. पहले चरण में मार्च 2027 तक 270 मेगावाट उत्पादन प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है.

विस्थापितों और पूर्व कर्मियों को प्राथमिकता

जोशी ने कहा कि प्रबंधन विस्थापित रैयतों और पूर्व कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. पहले से जुड़े लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर कार्य देने की योजना है, हालांकि इसमें समय लग सकता है.

रोजगार और विकास को मिलेगी रफ्तार

फिलहाल प्लांट में 50 से अधिक लोग कार्यरत हैं और आगे संख्या बढ़ाई जाएगी. कंपनी लगभग 3000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय विकास को गति मिलेगी.

प्लांट के पुनः संचालन से चंदवा और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक को लेकर बिना ग्राम सभा अनुमति के ही ड्रोन सर्वे किए जाने ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.