जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

By : News11 Bharat
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने आज ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया.इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी निर्देशों एवं मानकों का पालन पूरी तत्परता से किया जाना आवश्यक है.मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/ उपेंद्र शर्मा, अरुण दुबे, मंगेश्वर राम, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय से मजदूरी करने गए युवक की केरल में मौत, करंट लगने से गई जान

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.