जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का चला छापेमारी अभियान

दुर्गा साव के घर से कई ब्रांड के नकली शराब और बीयर जब्त

By : Admin
जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का चला छापेमारी अभियान

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निदेशानुसार जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री हेतु कुख्यात व छापेमारी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों से प्रभावी आसूचनाओं का संकलन कर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया जिसके तहत सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती में दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब व झारखण्ड राज्य हेतु प्रतिबंधित विदेशी शराब व बीयर जिसे झोलों में आपूर्त्ति हेतु तैयार रखा गया था, को बरामद किया गया. छापेमारी हेतु वाहनों को रुकता देख स्थानीय निवासियों द्वारा शोर कर दुर्गा साव को भागने का संकेत कर दिया गया, जिससे अभियुक्त घर के दूसरे दरवाजे से निकल सघन बस्ती का लाभ ले फरार हो गया. दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांड के करीब 360 तथा करीब 47 लीटर बीयर जब्त किया गया.

दुर्गा साव सहित नकली शराब आपूर्तिकर्ता के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है . इस छापेमारी के तुंरत बाद बिष्टुपुर थानांतर्गत धतकीडीह के हरिजन बस्ती में बिष्टुपुर थाना के साथ संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें मुन्ना घोष के कब्जे वाले झुग्गी में चल रहे अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी एवं अवैध चुलाई शराब के वृहद भंडारण का उद्भेदन किया गया . उक्त झुग्गी से नकली विदेशी तैयार करने में आवश्यक सामग्री जैसे खाली बोतल, स्टीकर, बोतल बन्द करने हेतु ढक्कन व कॉर्क, स्पिरिट, शराब को अपेक्षित रंग व फ्लेवर देने हेतु कैरामेल एवं तैयार बोतल बन्द नकली विदेशी शराब बरामद किया गया. नकली विदेशी शराब के अलावा घटनास्थल से झारखण्ड राज्य में बिक्री हेतु प्रतिबंधित ब्रान्ड का शराब बरामद किया गया .

इसप्रकार करीब 155 लीटर अवैध विदेशी शराब उक्त झुग्गी के अग्र भाग से बरामद किया गया. इसके अलावा झुग्गी के पिछले हिस्से से करीब 600 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब भी बरामद किया गया. उक्त झुग्गी, बस्ती के बीच में होने के कारण एवं झुग्गी तक पहुंचने की गली सकरी होने से अभियुक्त फरार हो गया . अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है.छापेमारी दल में उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम की ओर से निरीक्षक श्री प्रेम प्रकाश उरांव, चलिष्णु दल के निरीक्षक श्री रामदास भगत, अवर निरीक्षक श्री गुफ़रान एवं बिष्टुपुर थाना से निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार दुबे एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व CCR के सहायक अवर निरीक्षक एवं जवान सम्मिलित रहे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में सप्तमी पर विभिन्न पंडालों का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.