गुरु पूर्णिमा

संत गुरु रविदासजी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आरती

संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
संत गुरु रविदासजी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आरती

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से पावन मिट्टी कलश में लेकर पहुँचे रथ का पलामू में भव्य स्वागत किया गया.

मेदिनीनगर के रेडमा स्थित वन इंडिया मार्ट के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन कलश की आरती उतारी गई और संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

इस अवसर पर विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, प्रभात भुइयां, विजय ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, सोमेश सिंह, अविनाश सिन्हा, श्रवण गुप्ता, विजय कुशवाहा, सतीश पासवान, सुनील तिवारी, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, सुजाता सिंह, रेणु देवी, अभय सिंह, किशन मखड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

समरसता संकल्प अभियान के तहत संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी के जयघोष और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: मलय डैम और सिंचाई नहर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्थायी समाधान के लिए टेंडर प्रकाशित करने का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.