अवैध कोयला तस्करी में प्रति ट्रक 5500 रुपये उगाही के साथ अवैध कोयला खदान का होता है संचालन

मुख्यमंत्री से हजारीबाग डीएफओ मौन प्रकाश पर हजारीबाग जेएमएम के पूर्व जिलाध्यक्ष का गंभीर आरोप

By : News11 Bharat
अवैध कोयला तस्करी में प्रति ट्रक 5500 रुपये उगाही के साथ अवैध कोयला खदान का होता है संचालन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क


सांसद प्रतिनिधि को प्रति ट्रक दो हजार एवं RCCF को डेढ़ हजार मिलता है, अवैध चेकपोस्ट के निर्माण का भी गंभीर आरोप

हजारीबाग जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के डीएफओ मौन प्रकाश पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत कर उच्चस्तरीय जांच कराने का मांग किया है. शिकायत में कहा है कि मौन प्रकाश वर्ष 2024 से डीएफओ के पद पर पदस्थापित है. पदस्थापन काल से अपने विभाग के विकास योजनायों में अपना हिस्सेदारी 7% लेते हैं एवं कोयला माफियाओं से मिलकर 5500/- रूपया प्रति गाड़ी प्रतिदिन 50-60 गाडी धनबाद, बोकारो, विषणुगढ़, रामगढ़ एवं बड़का गांव से आती है,अपने एरिया हजारीबाग बरही मुख्य मार्ग चौपारण में वन विभाग का नया चेकनाका वसूली के लिए स्थापित किया है, इसमें से प्रत्येक गाडी आरसीसीएफ हजारीबाग को 1500 रुपये एवं प्रत्येक गाड़ी हजारीबाग भाजपा सांसद के प्रतिनिधि को 2000 रुपपे दिये जाते हैं.

शंभुलाल यादव  ने आगे कहा कि मैं महोदय को जानकारी देना चाहता हूं की पूर्व में चौपारण चोरदाहा में वर्षों से चेकपोस्ट स्थापित है तो दोबारा सरकार के आदेश के बिना किस नियम के तहत नया चेकपोस्ट स्थापित किया है. जो जांचकर कारवाई की आवश्यक्ता है. इसके अतिरिक्त बड़कागांव में डीएफ ओ मौन प्रकाश द्वारा छः अवैध कोयला का माइन्स चला रहा है जिसका रेट प्रति माइन्स 6 लाख रुपये महीना लिया जाता है  उक्त सबंध में अपने स्वयं अथवा सक्षम पदाधिकारी द्वारा जाचोपरान्त दंडनात्मक कार्यवाही करते हुए इनका स्थानान्तरण अन्यत्र करने की कृपा की करने का मांग किया गया है.

height=559

 

यह भी पढ़ें: झारखंड, में कोहरे का साम्राज्य, 10 जिलों की विजिबिलिटी काफी कम, रांची का 8° तापमान ने बढ़ाई कनकनी

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.