धनबाद पुलिस केंद्र में नवनिर्मित परिवहन शेड का उद्घाटन, महत्वपूर्ण अवसरों पर अतिरिक्त बल की तैनाती में होगी मदद

By : News11 Bharat
धनबाद पुलिस केंद्र में नवनिर्मित परिवहन शेड का उद्घाटन, महत्वपूर्ण अवसरों पर अतिरिक्त बल की तैनाती में होगी मदद

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद पुलिस केंद्र में बुधवार को नवनिर्मित परिवहन शेड का उद्घाटन उपयुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीएम राजेश कुमार और नगर आयुक्त रविराज शर्मा भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह परिवहन शेड मुख्य रूप से पुलिस वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने के लिए तैयार किया गया है. साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि चुनाव, दुर्गा पूजा सहित बड़े आयोजनों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और अस्थायी ठहराव में यह शेड काफी उपयोगी साबित होगा. इसी को ध्यान में रखते हुए शेड के समीप शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा.

उपयुक्त आदित्य रंजन ने इस पहल को पुलिस केंद्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि नवनिर्मित शेड का उचित रखरखाव आवश्यक है, ताकि इसकी उम्र बढ़े और लंबे समय तक इसका बेहतर उपयोग किया जा सके.

यह भी पढ़ें: सीजीएल की सफलता से मुंडरो पंचायत गौरवान्वित, दो युवकों ने रचा प्रेरणा का इतिहास

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.