स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य - बंधु तिर्की

By : News11 Bharat
स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य - बंधु तिर्की

न्यूज11  भारत

मांडर/डेस्क: मांडर प्रखंड मुख्यालय  में  आज स्वास्थ्य मेला आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सरकार के समन्वय समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की दीप प्रज्वलित कर किया मौके पर रेफरल अस्पताल के सभी चिकित्सक उपस्थित है कार्यक्रम में बोलते हुए बंधु तिर्की ने कहा स्वास्थ्य मेला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ,साथ हर तरह के स्वास्थ्य जांच का लाभ दिलाना है साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे ANM,GNM,सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को पूरे समर्पण व सेवा भाव से कम करने की आवश्यकता है.

 तिर्की ने कहा है कि आज के समय की जरूरत यही है कि ग्रामीणों को भी अपनी पूरी जागरूकता का परिचय देते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होना चाहिये और बीमारी की अवस्था में चिकित्सकों के पास अविलम्ब जाना चाहिये.

सरकार स्वास्थ्य मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसी का परिणाम है कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य मामले में स्थिति पहले के मुकाबले बहुत बेहतर हुई है स्वास्थ्य मेला में टीबी के मरीजों के बीच पोषण किट वितरित किया गया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच-पड़ताल, परीक्षण, दवा आदि का लाभ उठाया. मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों से पीड़ित ग्रामीण भी बहुत अधिक संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मांडर की अंचल अधिकारी चंचला कुमारी ,स्वास्थ्य प्रभारी किशोर कुल्लू,प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, विधायक प्रतिनिधि आविद अंसारी, जमील मलिक सेरोफिना मिंज रसीद अंसारी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लोगों के बीच भूमि संबंधित जानकारी जरूरी, जल-जंगल और जमीन से लोगों का भावनात्मक लगाव - डॉ ताराचंद

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.