विवादित जमीन पर लगी धान की फसल की नीलामी, प्रशासन की मौजूदगी में 6600 रुपये में हुई बिकी

By : News11 Bharat
विवादित जमीन पर लगी धान की फसल की नीलामी, प्रशासन की मौजूदगी में 6600 रुपये में हुई बिकी

न्यूज11  भारत

बिरनी/डेस्क:  बिरनी प्रखण्ड के मनिकडीहा पंचायत अंतर्गत मंडरखा गांव में  प्रशासन ने विवादित जमीन पर खड़ी धान की फसल को डाक लगाकर नीलाम करवाया. इस दौरान जिला पुलिस बल एवं भरकट्टा ओपी पुलिस की मौजूदगी रहे, जबकि राजस्व उप निरीक्षक गोपाल रजक को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था.

जानकारी के अनुसार विवादित भूमि खाता संख्या 09, प्लॉट 187 (रकवा 34 डी), खाता संख्या 26, प्लॉट 561 (रकवा 6 डी), खाता संख्या 25, प्लॉट 162 (रकवा 13 डी), खाता संख्या 25, प्लॉट 565 (रकवा 20 डी) तथा खाता संख्या 25, प्लॉट 566 (रकवा 23 डी) पर लगी धान की फसल की नीलामी की गई. गांव के ही दीपू वर्मा ने 6600 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर फसल को खरीद लिया.

बताया गया कि यह जमीन वर्षों से विवादित है, इसके बावजूद एक पक्ष द्वारा उस पर धान की फसल बोई गई थी. उक्त जमीन पर धारा 164 और 165(आई) लागू है. प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में नीलामी की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

यह भी पढ़ें: कुकड़ु प्रखण्ड के समीप अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.