लेवरा-दलांगी में रामनवमी झंडा जुलूस मार्ग विवाद सुलझा, सर्वे रास्ते से निकलेगी शोभायात्रा

By : Vaibhaw Vikram
लेवरा-दलांगी में रामनवमी झंडा जुलूस मार्ग विवाद सुलझा, सर्वे रास्ते से निकलेगी शोभायात्रा

गौतम सिंह/न्यूज11 भारत

गिरिडीह/डेस्क: बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव में पिछले दो वर्षों से रामनवमी झंडा जुलूस को लेकर चल रहा विवाद  समाप्त हो गया. सरिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई, जिसमें लिखित सहमति दर्ज की गई.

बैठक में एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम, अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया, बीडीओ फणीश्वर रजवार, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, बिरनी थाना प्रभारी आकाश सिंह भारद्वाज समेत दोनों पक्षों के प्रतिनिधि मौजूद थे. प्रशासन ने प्रस्तावित सभी मार्गों का निरीक्षण कर पुष्टि की कि मार्ग सुगम, चौड़ा और सुरक्षित है.बैठक में सर्वे (सरकारी) रास्ते से झंडा जुलूस निकालने पर सहमति बनी. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया. उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान निकालने के बाद उनकी मांग पूरी हो गई है.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झंडा जुलूस लेवरा बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ होकर दलांगी के विभिन्न घरों और चौकों से गुजरते हुए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उमरियाटांड़, पंचायत भवन दलांगी, इंदुघाट चौक, मेन रोड से बाराटांड़ अखाड़ा तक जाएगा. इसके बाद जुलूस उसी मार्ग से लौटते हुए देवी मंडप दलांगी में समाप्त होगा. प्रशासन और स्थानीय समुदाय ने इस समझौते के माध्यम से क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया है. समाधान के बाद अब झंडा जुलूस को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकालने का रास्ता साफ हो गया है.

यह भी पढ़ें: डिप्टी मेयर चुनाव से पहले पार्षदों की सिंह मेंशन में बैठक, पार्षद अरुण चौहान को पार्षदों ने दिया अपना समर्थन

संबंधित सामग्री

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.