यूसिल कॉलोनी गेट जादूगोड़ा मुख्य सड़क से रियल गेट तक साफ-सफाई का जिम्मा मुखी समाज विकास समिति को सौंपा गया

कार्यादेश मिलते ही मुख्य सड़क की बदली सूरत, हुई चकाचक

By : News11 Bharat
यूसिल कॉलोनी गेट जादूगोड़ा मुख्य सड़क से  रियल गेट तक साफ-सफाई का जिम्मा मुखी समाज विकास समिति को सौंपा गया

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  यूसिल कॉलोनी गेट जादूगोड़ा  मुख्य सड़क से  रियल गेट तक लंबी इंतजार के बाद यूसिल ने  साफ-सफाई  टेंडर मुखी समाज विकास समिति  को कल बृहस्पतिवार को सौंप दी. इधर कंपनी द्वारा  कार्यादेश मिलते ही  गंदगी के अंबार से अटी-पटी मुख्य सड़क की  सूरत  सफाई कर्मियों ने मेहनत कर बदल दी 

इधर, जादूगोड़ा मुख्य सड़क का टेंडर .मुखी बिकास समिति के उपाध्यक्ष टिक्की मुखी को मिलने से स्थानीय लोगों के राहत की सास ली है.बीते कई महीनों से साफ-सफाई की टेंडर प्रक्रिया से  विलंब से मुख्य सड़क के सभी कूड़ेदान गंदगी से भरे-पड़े थे व  दुर्गंध दे रहे थे. मुख्य सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था. स्थानीय लोगों की शिकायत पर निजी खर्चे से मुखी समाज विकास समिति के उपाध्यक्ष टिक्की मुखी  बीच-बीच साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाते रहे ताकि क्षेत्र की खूबसूरती में  कोई सवाल खड़ा न करे व राहगीरों की कोई परेशानियों न हों.

कंपनी प्रबंधन  ने सामाजिक कार्यकर्ता टिक्की मुखी  सामाजिक कार्यों में उनके रुचि को देखते हुए मुख्य सड़क की साफ-सफाई का ठेका  टिक्की मुखी की  सौंप दी. कार्य शुरू होते ही समिति के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों ने पूरी मेहनत एवं जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई शुरू कर दी है..समिति के मजदूरों द्वारा कॉलोनी गेट से रियल गेट तक सड़क किनारे जमा कचरा, झाड़-जंगल ,गंदगी एवं नालियों की सफाई कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य  युद्ध स्तर पर की जा रही है.सफाई कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की है.

साफ-सफाई कर्मियों को दिये गये सुरक्षा उपकरण

मुखी समाज विकास समिति ने साफ-सफाई के कार्यों  में मजदूरों को सुरक्षित वातावरण महसूस कराने  के लिए समिति के उपाध्यक्ष  टिक्की मुखी ने  मजदूरों के बीच सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सफाई कर्मियों को मास्क, दस्ताना, सुरक्षा जूता एवं कार्य करने हेतु आवश्यक कपड़े उपलब्ध कराए हैं.इस बाबत टिक्की मुखी ने कहा कि  मजदूरों की सुरक्षा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता, इसलिए सभी मजदूरों को सुरक्षित वातावरण में कार्य कराया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि  साफ-सफाई का यह कार्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना एवं क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी है. लंबे समय से कार्य बंद रहने के कारण मजदूरों एवं उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब कार्य शुरू होने से मजदूर के परिवारों में राहत एवं खुशी देखी जा रही है. समिति के उपाध्यक्ष टिक्की मुखी ने  प्रशासन एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सामाजिक सेवा एवं मजदूर हित में कार्य किया जाता रहेगा. समिति ने आम जनता से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें तथा आसपास गंदगी न फैलाएं.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 13 मई को जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला का होगा आयोजन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.