खलारी व पिपरवार क्षेत्र के मस्जिदों में अदा की गई रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज

By : News11 Bharat
खलारी व पिपरवार क्षेत्र के मस्जिदों में अदा की गई रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  खलारी–पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को पवित्र रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. बचरा और खलारी जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज के लिए बड़ी संख्या में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी.

नमाज से पूर्व तकरीर करते हुए बचरा जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मुमताज ने फितरा और जकात की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि माह-ए-रमजान रहमत और बरकत का महीना है, जिसमें अधिक से अधिक नेक काम करने से अल्लाह बंदों के गुनाह माफ करता है.

उन्होंने बताया कि रमजान में रोजा रखने, पांच वक्त की नमाज अदा करने और कुरान पाक की तिलावत के साथ-साथ जकात और फितरा अदा करना भी हर साहिबे-निसाब मुसलमान पर फर्ज है. जकात और फितरा के जरिए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है, जिससे समाज में बराबरी और भाईचारे की भावना मजबूत होती है.

इमाम ने कहा कि जकात अदा करने से माल में बरकत होती है और फितरा निकालने से घरों से आफत और परेशानियां दूर होती हैं. उन्होंने सभी रोजेदारों से अपील की कि रमजान के पाक महीने में इबादत के साथ जरूरतमंदों की मदद को भी अपनी प्राथमिकता बनाएं.

जुमे की नमाज के बाद  देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए खास दुआ की गई.

कोयलांचल क्षेत्र के बचरा, बहेरा, कल्याणपुर, राय, न्यू मंगरदाहा, पुरानी राय सहित अन्य मस्जिदों में भी रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज अदा की गई.

यह भी पढ़ें: गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी के बेबाक बोल

संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.