लोहरदगा के नवाडील पंचायत का हाल! बजबजाती नालियां और जलजमाव ने बिगाड़ी गांव की तस्वीर, ग्रामीणों में आक्रोश

घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी, मच्छरों के प्रकोप से बीमारी का खतरा, वर्षों से कायम है समस्या

By : News11 Bharat
लोहरदगा के नवाडील पंचायत का हाल! बजबजाती नालियां और जलजमाव ने बिगाड़ी गांव की तस्वीर, ग्रामीणों में आक्रोश

न्यूज11  भारत

किस्को/डेस्क: लोहरदगा जिले के आकांक्षी प्रखंड किस्को अंतर्गत नवाडीह पंचायत के नारी गांव में मुख्य नाली निर्माण नहीं होने से हालात दिन-ब-दिन गंभीर होते जा रहे हैं. गांव में जलजमाव और कचरे की समस्या इस कदर बढ़ चुकी है कि अब गंदा पानी लोगों के घरों और आंगन तक पहुंचने लगा है. बजबजाती नालियों और फैली गंदगी ने गांव की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा दिया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

महिलाओं ने बतायी क्या-क्या हैं समस्याएं

ग्रामीण महिलाओं में सुमन देवी, रुक्मणी देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, राधा देवी, गायत्री देवी, प्रतिमा देवी, बबीता देवी एवं समपईत देवी ने बताया कि नारी धुर्वा मोड़ चौक से हरिजन मोहल्ला होते हुए नारी महतो टोला तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में नाली के अभाव में जल और कचरे का जमाव बना रहता है. इसके कारण छोटी नालियां भी जाम हो चुकी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवागमन में भी भारी कठिनाई हो रही है. स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है. वहीं नालियों से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. कई बार गंदा पानी घरों में प्रवेश करने से आपसी विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है.

 

ठोस पहल नहीं होने की ग्रामीणों ने की शिकायत

ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या वर्षों से बनी हुई है. स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. स्थानीय ग्रामीण शमशाद अंसारी एवं शकील अहमद द्वारा एक वर्ष पूर्व में पूर्व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण की मांग की गई थी. वहीं नवाडीह पंचायत की मुखिया मीना कुमारी ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि वर्तमान उपायुक्त डॉ ताराचंद से उम्मीद है कि इस बार नाली निर्माण कार्य अवश्य पूरा कराया जाएगा. फिलहाल फंड की कमी के कारण कार्य लंबित बताया गया है, लेकिन फंड उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: गुड्डू खलीफा हत्याकांड में एक नया खुलासा! जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.