दो दिनों में 519 में 279 मंडल अध्यक्षों की प्रदेश भाजपा ने की घोषणा- डॉ प्रदीप वर्मा

16 दिसंबर तक सभी मंडलों के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी पूरी

By : News11 Bharat
दो दिनों में 519 में 279 मंडल अध्यक्षों की प्रदेश भाजपा ने की घोषणा- डॉ प्रदीप वर्मा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज प्रदेश के 279 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की अधिकृत सूची जारी की. डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के तहत प्रदेश के सभी जिलों में स्थित मंडल के अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है.

कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार सभी जिलों के जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों की सूची को घोषित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. कहा कि दो दिनों में 519 मंडलों में से 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की सांगठनिक दक्षता ,शुचिता और पारदर्शिता को उजागर करता है.

कहा कि आगामी 16 दिसंबर तक शेष मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी विधिवत पूरी कर ली जाएगी.उन्होंने सोशल मीडिया में मंडल अध्यक्षों  की चल रही  सूची  को फेक और फैब्रिकेटेड बताया . कहा पार्टी विरोधी लोग कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं.

उन्होंने रांची महानगर,रांची ग्रामीण,लातेहार,लोहरदगा,पलामू,गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां,चतरा,हजारीबाग,दुमका,रामगढ़,गिरिडीह, बोकारो,धनबाद ग्रामीण, जामताड़ा,देवघर, पाकुड़,साहेबगंज,कोडरमा जिले के घोषित मंडल अध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की.

400

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.