न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का गठन किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के नियंत्रण कक्ष हेतु दूरभाष संख्या- 8987791131 एवं 8987791132 आवंटित की गई है. नियंत्रण कक्ष निर्वाचन अवधि के दौरान सक्रिय रहेगा और प्राप्त शिकायतों/सूचनाओं पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ये भी पढें- CM हेमंत सोरेन के निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण वाले बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया