संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल डैम का जलस्तर गुरुवार को अचानक बढ़ जाने से डैम के किनारे बसे किसान परेशान हो गए. दरअसल, अधिकांश किसानों के पके हुए धान खेत में ही है कुछ अगर काट भी लिया है तो कटे हुए धान को खेतों से उठाया भी नही गया था कि अचानक चांडिल डेम में जलस्तर बढ़ा दिया गया है. हालांकि लोगो को अभी तक ये पता नही चल पाया है कि जल स्तर में वृद्धि क्यों कि गयी है. जल स्तर बढ़ने से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के काली चामदा, बाबू चमदा, कुम्हारी, बोनगोड़ा,झापा गोंडा, उदाटांड़ सहित दर्जनों के खेत दुबे गए जिससे किसान वर्ग चिंतित है. इधर मौजूदा हालात को देखते हुए जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता ने प्रतिकिया देते हुए कहा कि आज तक चांडिल डेम से विस्थापितों को कोई लाभ नही मिला यहाँ तक कि विस्थापितों को इस परियोजना के तहत न तो आवास, लाभ या उचित मुआवजा दिया गया है जबकि हर साल धानरोपनी के समय भी जलस्तर बढ़ाकर विस्थापितों को परेशान किया जाता है.
यह भी पढ़ें: घाघरा: राशि रिलीज़ नहीं, जिम्मेदार खामोश, ठंड में कांपते सरकारी स्कूलों के बच्चे