झारखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. बीते शाम राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखने को मिली तो, वहीं कई  इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई. जामताड़ा और हजारीबाग के बरही में सबसे अधिक 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया. हवा में नमी का एहसास साफ तौर महसूस किया गया. तो चलिए आचानक बदलते मौसम के बीच जानते हैं, कैसा रहेगा झारखंड का आज का मौसम.
 
राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी काफी दबाव देखने को मिल रहा है. इस वजह से आने वाले 3-4 दिनों तक आंधी-तूफान जैसे मौसम देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग के द्वारा इस दौरान, वज्रपात के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

वहीं मौसम विभाग के द्वारा झारखंड के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गोड्डा, देवघर, धनबाद, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज व गिरिडीह के नाम शामिल है. मौसम विभाग का कहना है कि इस जिलों में 24 घंटे के भीतर 70 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर इन जिलों में अधिक देखने को मिलेगा.

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर झारखंड के अन्य जिलों में भी देखने को मिल सकता है. साथ ही इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. साथ ही अगर हम तय की बात करें तो, झारखंड में अधिकतम तापमान में कोई अधिक फर्क नहीं पड़ने वाला है. झारखंड के पलामू, गढ़वा और दक्षिणी जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. इससे 2 डिग्री ऊपर भी जाने की उम्मीद है. ऐसे में बारिश के साथ उमस भी परेशान कर सकती है.

यह भी पढ़ें: दामोदर नदी से हो रहे बालू की अवैध ढुलाई के खिलाफ जल सहिया ने कीआवाज बुलंद

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.