न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस के आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम के तहत रांची में भी मैराथन का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्णन किशोर ने घोषणा की है कि मैराथन के तीन विजेताओं को मंत्री कोटे से एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी.
कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी जी ने छात्रों की गूंज की शुरुआत की है, अब यह गूंज पूरे भारत में सुनाई दे रही है. उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा की मांग की है.
कांग्रेस की मांग है कि नीट परीक्षा पारदर्शी हो. देश में फिर नीट पेपर लीक मामला नहीं हो. इसके अलावा, बिहार के बांकीपुर विधानसभा के उप चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, देश भर में चुनाव होते रहते हैं, चुनाव चाहे जो भी जीते, वह देश में पेपर लीक मामले को लेकर आवाज बुलंद करे.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बाद इंग्लैंड से मिली करारी हार, टीम इंडिया से छिन गया टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज