न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार:लातेहार न्यायालय परिसर में इन दिनों अवधेशी टिकट की भारी कमी के कारण जिला के विभिन्न प्रखंडों से एफिडेविट करवाने आए लोग काफी परेशान नजर आए. टिकट उपलब्ध न होने से कई लोगों के काम अधूरे रह गए और उन्हें घंटों तक न्यायालय परिसर में भटकना पड़ा.ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने बताया कि उन्हें रोज़मर्रा के जरूरी कार्यों—जैसे जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक एफिडेविट—बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.लोगों ने जिला उपायुक्त से अविलंब हस्तक्षेप कर न्यायालय परिसर में अवधेशी टिकट की नियमित और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: झारखंड राजभवन का भी बदला नाम, केन्द्र सरकार की अधिसूचना के बाद मुख्य द्वार पर लिखा गया 'लोकभवन'