ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बगुला पंचायत अंतर्गत मचाटांड़ में दो घरों में आग लगने से हजारो रुपया, रखा हुआ धान समेत अन्य सामान जलकर हुआ राख, देर रात को घर के अंदर किसी चीज से आग लगने के कारण पूरा घर में आग लग गया, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया परंतु तब तक घर समेत सामान जलकर राख हो गया.
सुबह पंचायत के मुखिया श्याम पदो गोराई पहुंचकर जानकारी लिया एवं घटना की जानकारी सीओ व बीडीओ दिया तथा हर संभव मदद की बात कही. वहीं गृह स्वामी छोटू लाल गोराई ओर खगेन गोराई का रो रो कर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: बंगाल से आए मूर्तिकारों को आदिशक्ति महाबीर मंदिर कमेटी ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित