तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम

By : Admin
तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में मातम

आशीष शास्त्री/न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा के बानो प्रखंड के ग्राम निमतुर में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार परिजन घर पर नहीं थे तब तीनों बच्चियां सम्भवतः तालाब में नहाने गई थीं और तभी यह दुखद घटना हुई. जब परिजन देर शाम घर लौटे और बच्चियों का पता नहीं चला, तो उन्होंने उनकी खोज शुरू की इसी दौरान एक बच्ची तालाब के पानी में तैरती हुई देखी गई. तुरंत ही अन्य दो बच्चियों को भी तालाब से बाहर निकाला गया. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामो लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान खुश्बू कुमारी (6 वर्ष) प्रमिका कुमारी (5 वर्ष) और सीमा कुमारी (7 वर्ष) के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद बीरजो, कंडुलना अस्पताल पहुँचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. शव को कब्जे में लेकर बानो पुलिस ने बानो थाना भेज दिया. स्थानीय लोग और परिजन इस हादसे से गहरे स्तब्ध है. आज बच्चियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़े: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा पर लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास एसिड हमला, पीड़िता के हाथ झुलसे

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.