नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
बसिया/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर में सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार बसिया के कालिगा गांव निवासी संजू साहू अपने मोटरसाइकिल से कोनबीर से अपने घर की ओर जा रहे थे . तभी एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया, आनंन फानन ग्रामीणों ने उन्हें बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे बाइक सवार दो युवकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वे कहाँ के है
यह भी पढ़ें: कुकडु के बीडीओ ने किया तिरुलडीह पूजा पंडाल का निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का जिला जायजा