न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे है कि बाहर से आए किन्नरों को रांची से बाहर किया जाए. उनका कहना है कि बाहर से आने वाले लोग उनकी छवि को खराब कर रहे हैं. लंबे समय से दो गुटों के बीच विवाद जारी है और पूर्व में भी इसी तरह के झगड़े सामने आ चुके हैं.
यह भी पढ़े: रांची: दिनदहाड़े जेवर दुकान में चोरी, गहनों से भरा बैग उड़ा ले गए अपराधी