पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोकारो थर्मल एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य हुआ शुरू 

 रोजगार एवं बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर 15 जुलाई से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य था बंद

By : Jeevan Verma
पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोकारो थर्मल एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य हुआ शुरू 

राजेश कुमार/न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्कः- 
डीवीसी की बोकारो थर्मल एस पौंड में हो रहे छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप आंदोलन को वार्ता के जरिए समाप्त कर दिया गया. साथ ही छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू करने को लेकर गुरुवार को भारी संख्या में पुलिस बल को आंदोलन स्थल एस पौंड में तैनात कर दिया गया. एवं छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य फिर से शुरू कर दिया गया ताकि  बन्द बोकारो थर्मल प्लांट से विद्युत का  उत्पादन फिर से चालू किया जा सके. छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू होने से पूर्व एस पौंड काटा घर में नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना किया गया. इस अवसर पर अपरसमहर्ता बोकारो मुमताज अंसारी ,बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ,बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बशिष्ट नारायण , वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, उप महाप्रबंधक कालीचरण आदि पुलिस एवं डीवीसी अधिकारियो की टीम एस पौंड पहुंचे थे. अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने बताए कि बेरमो कोयलांचल ट्रक  ऑनर एसोसिएशन एवं एस पौंड में कार्यरत मजदूरों का वेतन बकाया आदि मांगे लंबित थी जिसे वार्ता के जरिए सुलझा कर छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू करवा दिया गया है. अब इसके बाद अगर कोई ट्रांसपोर्टिंग कार्य में बाधा बहुचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा. बता दे 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल प्लांट से बुधवार की रात्रि से विद्युत का उत्पादन बंद कर दिया गया है. डीवीसी के वरीय महाप्रबंधक सुशील कुमार अरजरीया ने बताया कि एस पौंड में लगभग चार महीनों से चल रहे आंदोलन के कारण छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद था. छाई पौंड पूरी तरह से भर गया है. जिस कारण प्लांट से विद्युत उत्पादन बंद दिया गया है. छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य सुचारू होने के बाद अब रविवार तक विद्युत का उत्पादन फिर से शुरू हो जाने की उम्मीद जताई. प्लांट बंद होने से डीवीसी को प्रतिदिन लगभग 5 करोड़ 71 लाख रुपए विद्युत उत्पादन का नुक्सान हो रहा है. बता  दे बेरमो कोयलांचल हाइवा एसोसिएशन के द्वारा  विभिन्न मांगों को लेकर 15 जुलाई से एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद आंदोलन शुरू किया गया था. 1 नवंबर को बेरमो एसडीएम मुकेश कुमार मछुआ की अध्यक्षता में हुए वार्ता के बाद हाइवा एसोसिएशन के द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा किया गया था. इसके बाद यहां एस पौंड में कार्यरत ठेका  मजदुरो ने आंदोलन के दौरान बकाया वेतन की भुगतान करने की मांग को लेकर छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर दिया था . जिस कारण एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य लगभग चार महीनों से लगातार बन्द थी. और अंत में बोकारो थर्मल प्लांट को बंद करना पड़ा. वही  झारखंड के कई जिलों में सीसीएल,रेलवे सहित दूसरे राज्यों को भी इस बोकारो थर्मल प्लांट से उत्पादित बिजली सप्लाई होती है . यहां बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति सहित अन्य थाना के पुलिस बल मौजूद थे.

ये भी पढ़ेंः- Red Fort blast: दिल्ली में हुए धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता की गई रद्द
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.