चाचा को बीच सड़क पर भतीजे ने पीट पीट कर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

By : News11 Bharat
चाचा को बीच सड़क पर भतीजे ने पीट पीट कर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला पंचायत के पतरा कला गांव निवासी जगनरायण यादव 47 को भतीजे व अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी ठंडे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को चाचा की मौत हो गयी, घटना कल रविवार की देर शाम की बतायी जाती है, इस संबंध में मृतक के बेटा दीपक कुमार ने हुसैनाबाद थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है, दर्ज प्राथमिकी में मिथिलेश यादव, राकेश कुमार यादव, सुजीत कुमार यादव, श्रीराम यादव, विनय यादव, बिरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव को आरोपी बनाया है, दर्ज प्राथमिकी में कहा है की मेरे पिता जी जगनारायण यादव और गांव गुरदी थाना छतरपुर निवासी सुरेंद्र यादव दिनों जपला से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, इसी क्रम में चाउआ चट्टान गांव के समीप पहले से ही लाठी ठंडे से लैस होकर घाट लगाए हुए थे, जब दोनों उक्त स्थान पर पहुंचे तो मेरे पिता जी राकेश यादव और बीरेंद्र यादव ने पकड़कर लिया और अन्य आरोपियों ने लाठी ठंडे और लोहे के रॉड से सर पर अन्धाधुंध प्रहार कर दिया, और उन्हें मरा हुआ समझकर वहां से भाग निकले, इस मारपीट की सूचना मिलते ही हमलोगों ने तत्काल गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया वहां के चिकित्सकों ने इन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया, रांची ले जाने के क्रम में उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी, मेरे पिता जो को अक्सर कुंती देवी और अनिता देवी ओझा गुणी का आरोप लगा कर लड़ाई झगड़ा करते थे, हुसैनाबाद पुलिस को मौत की सूचना मिलते ही शव पहुंचने के बाद हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया, बीते 27 फरवरी को रास्ता विवाद को लेकर जगनारायण यादव की पत्नी प्रभा देवी और दूसरे पक्ष से राकेश यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

शव सड़क पर रखकर किया सड़क जाम
 
पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीण ने शव को जपला छतरपुर मुख्य सड़क स्थित नहर मोड़ पर रखकर जपला छतरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, लोगों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जाम की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एस आई शौरभ चौबे, श्रीनिवास शर्मा, कालिका पासवान जाम स्थल पर पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को आश्वाशन दिया की शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी, जाम दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगा रहा, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी, थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया की मृतक के बेटा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी, शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मोरवाई खुर्द में वन विभाग का फायर अवेयरनेस अभियान, जंगलों को आग से बचाने और सूखी पत्तियों से खाद बनाने की दी जानकारी

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है