खूंटी में प्रभार ग्रहण करते ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दुकानदारों के बीच मचा हड़कम्प

By : News11 Bharat
खूंटी में प्रभार ग्रहण करते ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दुकानदारों के बीच मचा हड़कम्प

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

खूंटी/डेस्क:  खाद्य सुरक्षा और मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए आज खूँटी में फूड सेफ्टी को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र गुग्गी ने आज पदभार ग्रहण करते ही दुकानदारों के बीच हड़कम्प मचा दिया. उन्होंने 1.15 बजे अपना दायित्व संभाला और फिर क्षेत्र में निरीक्षण करने निकल पड़े. जहाँ कई दुकानों में स्वच्छता, शुद्धता आदि की जाँच की. मौके पर उन्होंने फल दूकानों में छापामारी किया. जिसमें उन्होंने फलों के दुकानों में छापामारी कर हिदायत दी. उप खाद्य सुरक्षा आयुक्त, स्वास्थ्य चिकित्सा-शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, राँची, झारखण्ड एवं उपायुक्त, खूंटी, के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, खूंटी, प्रकाश चन्द्र गुग्गी एवं खाद्य सुरक्षा टीम के द्वारा खूंटी शहर में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें भिंडी, परवल तथा विभिन्न सब्जियों में कृत्रिम रंगो की जाँच की गई जिसमें किसी भी सब्जियों में कृत्रिम रंगों का उपयोग नहीं किया जा रहा है साथ ही विभिन्न फल विक्रेता के दुकान में आम को पकाने में उपयोग किये जा रहे रासायनों, फलो के रख-रखाव, फूड लाईसेंस की जाँच की गई.

 जाँच के क्रम में आम और केले को पकाने के लिए एफ.एस.एस.आई द्वारा प्रमाणित पाउच का उपयोग किया जा रहा था जो कि निर्धारित मानकों के अनुरूप है. साथ ही जिले में स्थित फल बिक्रेता को सख्त निर्देश दिया जाता है कि फलो को पकाने के लिए कैल्सियम कार्बाईड जैसे खतरनाक रसायनों का किसी भी स्थिति में उपयोग न करें. ज्ञात हो कि कैल्सियम कार्बाईड से पके फल का सेवन करने से गंभीर खतरा बन सकता है. इसके सेवन से मुख्य रूप से किडनी, लीवर तथा तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव तथा कैंसर जैसी घातक बिमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. कैल्सियम कार्बाईड के उपयोग पर खाद्य सुरक्षा और मानक नियम 2.3.5 के तहत पूर्णतः प्रतिबंधित है. उपयोग करते पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें: बहरगोड़ा प्रखंड के गुआपाल पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आसनवाणी गांव के श्रमिक का केरल में निधन, विधायक ने दिया चेक

संबंधित सामग्री

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.