बरवाडीह में सप्तमी पर विभिन्न पंडालों का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

By : Admin
बरवाडीह में सप्तमी पर विभिन्न पंडालों का खुला पट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रमोद कुमार न्यूज़11 भारत बरवाडीह 

बरवाडीह :- शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सोमवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. आदिशक्ति महाबीर मंदिर, रेलवे क्लब, पीपल गाछ बाजार, पंचमुखी मंदिर, गढ़वाटॉड समेत कई पूजा पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माता रानी का पट खोला गया.
पट खुलते ही ढोल-नगाड़ों, शंख और घंटियों की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा. माता के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पूजा समितियों ने विशेष सजावट और भजन-कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें महिला मंडल और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही.
भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा. अधिकारियों ने विभिन्न पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां दुर्गा के दर्शन कर सकें.

यह भी पढ़ें: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने खुरचुट्टा दुर्गा मंडप में टेका माथा, मुखिया सुधीर रजवार ने किया स्वागत

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.