प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत रखा. सुबह से ही महिलाओं में पूजा को लेकर खास उत्साह देखा गया.
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. इस दौरान वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा गया तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी गई. महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति एवं पति की दीर्घायु की मंगलकामना की.
पूजा स्थलों पर भक्ति का माहौल बना रहा. कई मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई. व्रत एवं पूजा को लेकर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा.
यह भी पढ़ें: डुमरी में दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में तीन घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया