पलामू में अवैध खनन विवाद: ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी, फेयर माइंस के आवेदन पर तुरंत FIR

By : Ark Sahuliyar
पलामू में अवैध खनन विवाद: ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी, फेयर माइंस के आवेदन पर तुरंत FIR

‎न्यूज़11 भारत
पलामू
/डेस्क: पलामू जिले में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों और एक निजी कंपनी के बीच विवाद गहराता जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अवैध खनन, पेड़ों की कटाई और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन का विरोध करने पर उल्टा उनके खिलाफ ही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई. इससे इलाके में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

ग्रामीणों की तीन शिकायतें, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने पड़वा थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 4 सितंबर, 16 सितंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर को कुल तीन शिकायतें दी थीं. इन आवेदनों में अवैध खनन, सरकारी जमीन पर कब्जा, पेड़ों की अवैध कटाई और पर्यावरण स्वीकृति से जुड़े नियमों के उल्लंघन जैसे आरोप दर्ज थे. इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कंपनी के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की.

कंपनी की शिकायत पर उसी दिन दर्ज हुई FIR
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायतों पर जहां चुप्पी साध ली, वहीं 19 नवंबर को कंपनी द्वारा पड़वा थाना में दिए गए आवेदन पर उसी दिन तत्काल FIR दर्ज कर ली गई. ग्रामीणों का आरोप है कि इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस कंपनी के पक्ष में काम कर रही है.

सीओ की नोटिस के बाद तेज़ हुई हलचल
मामले को और तूल तब मिला जब 6 नवंबर को पड़वा अंचल अधिकारी ने कंपनी को सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कोयला भंडारण को लेकर नोटिस जारी किया. इसके साथ ही पर्यावरण स्वीकृति की शर्तों के उल्लंघन की बात भी सामने आई. ग्रामीणों का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बाद कंपनी ने उन पर दबाव बनाने के लिए शिकायतकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई.

हम सिर्फ अपने जंगल-जमीन की रक्षा कर रहे हैं: ग्रामीण
ग्रामीण कहते हैं कि वे सिर्फ अपनी जमीन, जंगल और पर्यावरण को बचाने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि कंपनी उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है ताकि अवैध खनन निर्बाध रूप से जारी रह सके. उन्होंने बताया कि अब वे इस मामले को उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार तक ले जाएंगे. यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें- खूंटी प्रखंड के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास की बढ़ी मुश्किलें, ACB कोर्ट ने किया आरोप गठित 
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.