चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक को लेकर बिना ग्राम सभा अनुमति के ही ड्रोन सर्वे किए जाने ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया

By : News11 Bharat
चकला में चितरपुर कोल ब्लॉक को लेकर बिना ग्राम सभा अनुमति के ही ड्रोन सर्वे किए जाने ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया

राहुल कुमार/न्यूज 11भारत 

चंदवा/डेस्क:  थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला एवं आसपास में बिना ग्राम सभा अनुमति के ही ड्रोन सर्वे किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया. ग्रामीणों ने बताया कि चितरपुर कोल ब्लॉक क्षेत्र में बिना ग्राम सभा की अनुमति और स्थानीय लोगों को पूर्व सूचना दिए ड्रोन से सर्वे किए जाने के प्रयास किया जा रहा था, जिसका हम लोगो ने विरोध किया. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सर्वे कर रही कंपनी के कर्मचारियों को रोक दिया और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित कंपनी द्वारा लगातार रैयतों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है. उनका कहना है कि पेशा कानून लागू होने के बावजूद ग्राम सभा की सहमति के बिना इस प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध है.ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कार्यरत कंपनी प्रबंधन मनमानी रवैया अपना रहा है और स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना सर्वे और अन्य प्रक्रियाएं आगे बढ़ा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन पर उचित कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि जब तक ग्राम सभा की विधिवत सहमति नहीं होगी, तब तक किसी भी प्रकार का सर्वे या परियोजना कार्य क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा नगर पंचायत चुनाव: साजिद हुसैन 1195 मतों से विजयी, विकास और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का दिया भरोसा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.