न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक और कारोबारी विनय कुमार सिंह को बड़ी राहत मिली है. 10 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद वे हजारीबाग जेल से रिहा हो गए. उनके खिलाफ विभिन्न थानों और जांच एजेंसियों में कुल चार मामले दर्ज हैं, जिनमें शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं.
इन मामलों में घिरे हैं विनय सिंह
विनय कुमार सिंह की कानूनी चुनौतियां कई मामलों से जुड़ी हैं. शराब घोटाला प्रकरण में उन्हें पहले ही ACB की विशेष अदालत, रांची से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि प्राथमिकी में उनका नाम नहीं है और न ही शराब टेंडर या सप्लाई में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका रही है. बचाव पक्ष का यह भी कहना है कि उन्हें पूर्व आईएएस अधिकारी विनय चौबे का करीबी होने के कारण राजनीतिक द्वेषवश फंसाया गया.
इसके अलावा हजारीबाग में 28 डिसमिल 'गैर मजरुआ खास' जमीन की कथित अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में भी एसीबी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसी प्रकरण में वे जेल में बंद थे. जांच एजेंसी ने उन पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप भी लगाया है.
एक अन्य मामले में नेक्सजेन कंपनी में उनके पूर्व साझेदार रहे दीपक कुमार ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. लगभग 25 वर्ष पुराने इस मामले में आरोप है कि विनय सिंह ने कथित रूप से दबाव बनाकर जबरन शेयर ट्रांसफर करवाए थे. फिलहाल संबंधित एजेंसियां सभी मामलों की जांच कर रही हैं. सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद जहां विनय सिंह को अस्थायी राहत मिली है, वहीं कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- अवैध कोयला खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100.44 करोड़ की संपत्ति जब्त
सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद हजारीबाग जेल से बाहर आए नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.