सड़क हादसा

गुमला: उरांव हॉस्टल के पास स्कूटी-बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, पांच गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

By : Dipali Kumari
गुमला: उरांव हॉस्टल के पास स्कूटी-बाइक में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, पांच गंभीर

न्यूज़ 11 भारत 
गुमला/डेस्क: 
गुमला-लोहरदगा रोड स्थित उरांव हॉस्टल के पास कल मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक सवार 30 वर्षीय अनिल कुमार, 29 वर्षीय अनुज साहू और 25 वर्षीय राम प्रकाश महतो घायल हुए हैं. वहीं स्कूटी सवार चंदाली निवासी भीम बैगा की मौत हो गयी. स्कूटी पर सवार सोसो कदम टोली निवासी वरदान मिंज और खपिया निवासी संजीव उरांव भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

बताया गया कि स्कूटी सवार टोटो की ओर जा रहे थे जबकि बाइक सवार टोटो से गुमला की ओर आ रहे थे. इसी दौरान उरांव हॉस्टल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. सूचना पर गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भीम बैगा को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल संजीत उरांव और वरदान मिंज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. वहीं अन्य घायलों का सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: धनसार में ट्रक की चपेट में आने से पान विक्रेता की मौत, आक्रोशित लोगों ने कई ट्रकों में की तोड़फोड़, सड़क जाम

संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.