जंगली हाथी के हमले में वीरेंद्र कोरवा की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत और आक्रोश

By : News11 Bharat
जंगली हाथी के हमले में वीरेंद्र कोरवा की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत और आक्रोश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत केड़ पंचायत के मतनाग ग्राम निवासी आदिम जनजाति समुदाय के वीरेंद्र कोरवा उर्फ मुनेश्वर कोरवा (उम्र लगभग 48 वर्ष) की रविवार को जंगली हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है. वही घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कोरवा रविवार को केड़ चौक बाजार से आवश्यक खरीदारी कर केड़–डुमार कोणा मार्ग से होते हुए अपने घर मतनाग लौट रहे थे. इसी दौरान जंगल के कुशकी रास्ते में अचानक जंगली हाथियों का एक झुंड सामने आ गया ओर हाथियों ने उन्हें घेर लिया और कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

वही घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद रेंजर अजय टोप्पो के निर्देश पर प्रभारी वनपाल राम कश्यप ओर नवीन कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों एवं बरवाडी़ह पूर्वी जिला परिषद सदस्य  कन्हाई सिंह की उपस्थिति में घटनास्थल से शव को सुरक्षित उठाया गया. वही वन विभाग के रेंजर अजय टोप्पो के द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई . साथ ही आगे की मुआवजा प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई . घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के बढ़ते आतंक पर अविलंब नियंत्रण करने ओर  इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और स्थायी उपाय करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: चंदनकियारी: हरदयाल बाबू विकास मंच का पुनर्गठन, भुखाली महथा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह