Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का उलटफेर, दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का उलटफेर, दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से अपना उलटफेर दिखाया हैं. दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद रात के समय तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहेगा. ऐसे में लोगों को दिन और रात के तापमान के अंतर से बचने के लिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी हैं.

राजधानी रांची सहित कई जिलों में दिन में सूरज की तेज किरणों के चलते तापमान 27 से 30 डिग्री तक पहुंच रहा हैं. लोग दिन में हल्के कपड़े पहन सकते हैं और स्वेटर की जरूरत महसूस नहीं होती लेकिन जैसे ही रात का समय आता है, ठंड इतनी बढ़ जाती है कि दो रजाई भी कम पड़ सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इस समय तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव होने के कारण विशेष रूप से बुजुर्ग और बच्चों को सावधानी बरतनी चाहिए.

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की संख्या बढ़ गई हैं. फरवरी में अब तक चार विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग में सक्रिय हो चुके हैं. हालांकि अधिकांश विक्षोभ मैदानी क्षेत्रों तक ही सीमित रहे, लेकिन इसके प्रभाव से हवा के रूख में बदलाव आया और झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा हैं. यही कारण है कि कुछ दिनों में दोपहर में तेज धूप और रात में हद से ज्यादा ठंड देखने को मिल रही हैं.

वैलेंटाइन डे पर मौसम का हाल
आज वैलेंटाइन डे के दिन, पलामू, चतरा, कोडरमा, रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री के बीच रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. वहीं, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रहेगा. ऐसे में यहां भी रात के समय ठंड काफी महसूस होगी.


यह भी पढ़े: रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.