न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम की स्थिति फिलहाल बेहद अस्थिर बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों में जहाँ दिन में लोगों ने गर्मी महसूस की, वहीं रात के समय ऐसा ठंडा मौसम रहा कि रजाई तक फालतू लग रही थी. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, चाईबासा का अधिकतम तापमान हाल ही में 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था लेकिन अब, सिर्फ 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती हैं. ऐसे में राज्य के 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे रहने की संभावना हैं.
कौन-कौन से जिलों में ठंड अधिक?
विशेष रूप से खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं. यह संख्या 24 घंटे पहले तक 12 डिग्री के आसपास थी. मौसम में इस अचानक बदलाव ने आम लोगों को भी कंफ्यूज कर दिया है कि रजाई घर के अंदर रखें या बाहर.
दक्षिणी जिलों में हल्की गर्मी
दूसरी ओर, राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं. यहां लोग थोड़ी गर्मी महसूस करेंगे, लेकिन उत्तर और मध्य के कई जिलों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा.
मौसम में इतनी तेजी से बदलाव होने के कारण लोग रोजमर्रा की योजना बनाने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं. कहीं रजाई बाहर रखना है या अंदर, कहीं गर्म कपड़े पहनना है या नहीं, यह भी तय करना मुश्किल हो गया हैं. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह अस्थिर मौसम अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता हैं.
यह भी पढ़े: राजद नेता जीवन यादव को एसटीएफ ने उनके सीवान स्थित कार्यालय से किया गिरफ़्तार