न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम में परिवर्तन का दौर फिलहाल जारी रहने वाला हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, 4 अप्रैल शनिवार से 6 अप्रैल सोमवार तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इसके अलावा शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना हैं. वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा भी चल सकती है और वज्रपात भी हो सकती हैं.
अप्रैल में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड इधर
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहेगा. पिछले 10 वर्षों में अप्रैल, 2016 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. इस माह के अंत तक यह रिकॉर्ड टूट सकता हैं. इस दौरान जमीन में नमी नहीं मिलेगी तो उमस और गर्मी बढ़ेगी. माह के पहले सप्ताह में बारिश का सिस्टम बन रहा है, इसलिए गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेगा. इस महीने के अंत में हीट वेव की भी संभव हैं. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में दर्ज हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. सर्वाधिक बारिश 5.0 एमएम रामगढ़ में दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया.