Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं गर्मी 

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कहीं गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं गर्मी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने करवट ले ली हैं. भीषण गर्मी के बीच अब कई जिलों में राहत की फुहार देखने को मिल रही है लेकिन यह राहत हर जगह नहीं हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है जबकि पश्चिमी जिलों में गर्मी का कहर जारी रहेगा.

इन जिलों में बरसेंगे बादल
आज रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह और देवघर जैसे जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं. मौसम विभाग ने इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई हैं. 

पश्चिमी झारखंड में नहीं मिलेगी राहत
दूसरी ओर पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे पश्चिमी जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं हैं. यहां आसमान साफ़ रहेगा और तेज धूप लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. इन इलाकों में गर्म हवाओं के साथ हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती हैं. 

3 से 7 मई तक मौसम रहेगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 7 मई के बीच झारखंड में मौसम लगातार सक्रिय रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता हैं. हालांकि शुरुआत में तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके बाद हल्की गिरावट देखने को मिल सकती हैं. 

शनिवार कोई हुई बारिश ने राज्य के कई जिलों में गर्मी से राहत दी. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इसके बावजूद कुछ जिलों में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई हैं.

यह भी पढ़े: शराब तस्करी पर ढिलाई भारी पड़ी: एसपी ने थाना प्रभारी को किया सस्पेंड, मुख्यालय तलब
 
संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां