Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! सुबह राहत, दोपहर में ‘लू’ का वार.. IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न! सुबह राहत, दोपहर में ‘लू’ का वार.. IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम इन दिनों आंख-मिचौली खेल रहा हैं. पिछले 24 घंटे में हुई हल्की बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं अब एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली हैं. आज कई जिलों में तेज गर्म हवाओं और लू का असर देखने को मिलेगा, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता हैं. 

इन जिलों में लू का अलर्ट 
मौसम विभाग (IMD) ने बोकारो, धनबाद, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर समेत कई जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं. दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे के बीच सबसे ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं. इस दौरान तेज गर्म हवा (लू) चलने की संभावना हैं. राज्य में आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. पलामू, गढ़वा, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर और साहिबगंज जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा. बीते 24 घंटे में डालटेनगंज सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया.

हालांकि, दिन में गर्मी के बाद शाम के समय कुछ जिलों में मौसम राहत दे सकता हैं. पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, रामगढ़, बोकारो, जामताड़ा, धनबाद और गढ़वा में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई हैं. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती हैं.

रात में भी गर्मी का एहसास 
रात के समय भी गर्मी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं. न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. हालांकि, गुमला में सबसे कम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे वहां हल्की ठंडक बनी रही. झारखंड में तेजी से बदलते मौसम के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत हैं. दिन में लू और शाम में बारिश का यह मिलाजुला असर स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकता हैं. 

यह भी पढ़े: बलियापुर में रामनवमी पर्व में हुए घटना पर NHRC ने लिया संज्ञान, चीफ सेक्रेटरी व DGP से एक सप्ताह में मांगा रिपोर्ट
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.